देहरादून, अप्रैल 17 -- देहरादून। भारतीय प्रौधोगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की और उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसैक) ने परस्पर सहमति वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। आईआईटी रुड़की परिसर में आईआईटी के निदेशक प्रो कमल किशोर पंत और यूसैक के निदेशक प्रो दुर्गेश पंत ने रुड़की आईआईटी के सेंटर फॉर स्पेस साइंस एण्ड टेक्नॉलजी के विभागाध्यक्ष प्रो संजय एच उपाध्याय व यूसैक के वैज्ञानिक एसडी डॉ प्रियदर्शी उपाध्याय की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्रताक्षर किए। इस सहयोग के तहत तीन प्रमुख क्षेत्रों शैक्षणिक, वैज्ञानिक और अनुसंधान सहयोग, एमटेक व पीएचडी परियोजनाओं का संयुक्त पर्यवेक्षण, संयुक्त रूप से सम्मेलन, सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन पर कार्य किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...