धनबाद, मार्च 24 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद कैंपस में इन दिनों चुनाव की सरगर्मी है। हॉस्टल हो या कैंपस का रामधनी चौक सभी जगहों पर सिर्फ और सिर्फ स्टूडेंट जिमखाना (एसजी) चुनाव में जीत के समीकरण पर चर्चा हो रही है। 28 मार्च को स्टूडेंट जिमखाना का चुनाव होगा। संस्थान के 5,231 छात्र-छात्राएं चुनाव में वोट देकर 31 सीनेटर को चुनेंगे। 31 में से चार पद लड़कियों के लिए आरक्षित है। चुनाव शिड्यूल के अनुसार सोमवार की शाम पांच बजे नामांकन दाखिल करने का समय समाप्त हो गया। 31 सीनेटर पद के लिए विभिन्न कोर्स के 56 छात्र-छात्राएं चुनावी मैदान में है। इनमें से 14 लड़कियां हैं। बताते चलें कि आईआईटी आईएसएम के स्टूडेंट जिमखाना (एसजी) का उद्देश्य छात्रों को संस्थान के प्रशासनिक और शैक्षणिक संचालन में भूमिका देना। उन्हें नेतृत्व और प्रशासनिक कौशल विकसित करने में मदद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.