वाराणसी, मार्च 14 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी बीएचयू के सालाना तकनीकी कुंभ 'टेक्नेक्स' के 87वें संस्करण का शुक्रवार को आगाज हुआ। स्वतंत्रता भवन सभागार में सबसे पहले संस्थापक महामना पं. मदन मोहन मालवीय को नमन किया गया। इसके बाद पूरे आईआईटी परिसर में विविध आयोजन शुरू हुए। थिंक टॉक और कैडिलोस्कोप में विशेषज्ञों से संवाद में युवा शामिल हुए तो स्वतंत्रता भवन सभागार के बाहर खड़ी करोड़ी 'फेरारी' कार आकर्षण का केंद्र रही। सुबह आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह आईआईटी के छात्रों के लिए नई और अत्याधुनिक तकनीकों से रूबरू होने के साथ ही एक बड़े आयोजन का बेहतर प्रबंधन सीखने का भी अवसर है। 'टेक्नेक्स-26' से संबंधित विभिन्न स्टॉल स्वतंत्रता भवन सभागार में लगाए गए थे तो बाहर 'फेरारी' ...