कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर। आईआईटी कानपुर में पावर सेक्टर विनियमन एवं नीति के क्षेत्र में पीएफआई विशिष्ट चेयर प्रोफेसरशिप स्थापित की जाएगी। इसके लिए आईआईटी कानपुर और पावर फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीएफआई) के बीच समझौता हुआ है। इस समझौते का उद्देश्य ऊर्जा क्षेत्र में विनियमन और नीति के क्षेत्र में शिक्षण, अनुसंधान और नेतृत्व में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना है। इस समझौते पर अंशुमान श्रीवास्तव (कार्यकारी निदेशक, पीएफआई) और प्रो. राजा अंगमुथु (कार्यवाहक डीन, संसाधन एवं पूर्व छात्र कार्यालय) ने हस्ताक्षर किया। प्रो. राजा ने कहा कि यह चेयर प्रोफेसरशिप अनुसंधान, शिक्षा और नीति निर्माण के लिए एक मजबूत आधार तैयार करने में सहायक होगी। अंशुमान श्रीवास्तव ने कहा कि यह पहल ऊर्जा क्षेत्र की नीति से संबंधित अनुसंधान को सुदृढ़ करेगी और बेहतर निर्णय-निर्माण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.