कानपुर, अगस्त 10 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आईआईटी कानपुर के महिला संघ की ओर से संस्थान परिसर में तीज महोत्सव पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। महिला संघ की कार्यकारिणी टीम का नेतृत्व अमृता के भूषण ने किया। तीज महोत्सव के दौरान पारंपरिक गायन, नृत्य, संगीत प्रस्तुतियों तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हुआ। इन प्रस्तुतियों में तीज और सावन से जुड़ी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों ने प्रतिभागियों को अपनी परंपराओं से जुड़ने और सामूहिक रूप से उत्सव मनाने का अवसर प्रदान किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: तीजोत्सव में छाया हरियाली का उल्लास यह भी पढ़ें- Prayagraj News: भूमिहार समाज के सावन उत्सव में हरियाली का उल्लास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...