आईआईटी में प्रोफेसर, छात्र समेत आमलोगों ने किया योग
धनबाद, जून 22 -- आईआईटी आईएसएम में रविवार को जिमखाना ग्राउंड में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीन (एकेडमिक) प्रो. एमके सिंह, रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय, एसोसिएट डीन (स्टूडेंट वेलफेयर-स्टूडेंट एक्टिविटीज) प्रो. संजय मंडल, स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ अनीता कुमारी, अभिषेक बास्ये समेत विद्यार्थियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा कैंपस में रहनेवाले अन्य लोगों ने योग किया। योग प्रशिक्षक अजय कुमार ने लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन और तनाव प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस अवसर पर 13 जून को आयोजित योग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। यह भी पढ़ें- ट्रिपल आईटी रांची में योग दिवस का आय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.