आईआईटी में पहली बार मेडिकल की भी पढ़ाई, एमडी कोर्स शुरू, नीट पीजी 2026 स्कोर से दाखिला
नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- देश के पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी ) खड़गपुर ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की है। संस्थान ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से मान्यता प्राप्त पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री यानी एमडी कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही आईआईटी खड़गपुर देश का पहला आईआईटी बन गया है, जहां एमडी स्तर के मेडिकल पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत डॉ. बी.सी. रॉय मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल रिसर्च सेंटर में होगी। पहले चरण में छह विशेषज्ञताओं में कुल 12 सीटें रखी गई हैं। प्रत्येक विषय में दो-दो सीटें होंगी। संस्थान के अनुसार, एमडी जनरल मेडिसिन, रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, फिजियोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन और बायोकेमिस्ट्री में दाखिले होंगे। प्रवेश नीट पीजी 2026 (NEET PG ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.