कानपुर, अक्टूबर 19 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता भारत सरकार की ओर से हो रहे यूथ एंटरप्रेन्योर्स चैलेंज 2027 में आईआईटी कानपुर नॉलेज पार्टनर है। संस्थान ने 18 से 35 वर्ष की आयु के योग्य स्टार्टअप संस्थापकों और कार्यरत पेशेवरों को माई भारत पोर्टल के माध्यम से वास्तविक सामाजिक चुनौतियों के समाधान पर केंद्रित नवाचारी विचार प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया है। इसे युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। यूथ एंटरप्रेन्योर्स चैलेंज 2027 के लिए युवा नवाचारकर्ताओं से 22 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 में 1.5 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इच्छुक आवेदक माई भारत पोर्टल पर जाकर Youth Entrepreneurs Challenge विकल्प के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...