वाराणसी, जुलाई 18 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी बीएचयू में शुक्रवार को गैर-शैक्षणिक समूह 'ख' एवं 'ग' कर्मचारियों के अंतरिम फोरम का चुनाव हुआ। रात नौ बजे तक मतगणना के बाद जारी नतीजों में गोपाल यादव को अध्यक्ष और धीरेंद्र कुमार पांडेय को सचिव घोषित किया गया। निर्वाचन में तकनीकी अधीक्षक गोपाल यादव को कुल 164 मत प्राप्त हुए। उन्हें विजेता घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर 42 मतों के साथ कनिष्ठ अधीक्षक विभूति नारायण विजयी हुए। धीरेंद्र कुमार पांडेय सचिव, कमलेश यादव संयुक्त सचिव और नवनीत कुमार पाण्डेय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। सदस्य पद पर प्रशासनिक वर्ग से रवि गर्ग और अतुल, तकनीकी वर्ग से आंजनेय कुमार और अजय कुमार पटेल विजयी घोषित किए गए। इससे पहले सुबह 10 बजे से आईआईटी परिसर में मतदान की शुरुआत हुई। 22 उम्मीदवार और उनके समर्थक वोटरों को अ...