धनबाद, जुलाई 3 -- धनबाद। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-आईएसएम) धनबाद के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर के तहत शुक्रवार को 24 दिवसीय ऑनलाइन गुरु दक्षता फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम की शुरुआत हुई। तीन जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में नव नियुक्त शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और दक्षताओं से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्घाटन एमएमटीटीसी की निदेशक प्रो मृणालिनी पांडेय ने किया। उन्होंने एमएमटीटीसी की ओर से पिछले कुछ वर्षों में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नर्चरिंग फ्यूचर लीडरशिप प्रोग्राम, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम और कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम जैसे कार्यक्रम शिक्षकों के पेशेवर वि...