धनबाद, मार्च 29 -- जिले में पहला न्यू जेनरेशन पोस्टऑफिस आईआईटी धनबाद में खुलने जा रहा है। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। कार्यालय का रंग-रोगन किया जा रहा है। सोमवार को इसकी उद्घाटन आईआईटी आईएसएम के निदेशक व डाक विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से करेंगे। डाक विभाग के प्रबंधक का कहना है कि यह पोस्टऑफिस पूर्व में इस जगह पर संचालित था। इसे न्यू जेनरेशन पोस्टऑफिस में बदला गया। राज्य में यह तीन जगहों पर इस तरह का पोस्टऑफिस खुला है। देवघर का एम्स, रांची आईआईएम और तीसरा धनबाद में। यह प्रोजेक्ट केंद्र का है। इसकी खासियत है कि यह आधुनिक सुविधाओं से लैस है। ग्राहक को बैठने से लेकर काम कराने पर किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। जगह-जगह पर टेबल-कुर्सी लगा रहेगा, जहां बैठकर लोग पानी, चाय-कॉफी लुत्फ उठा सकते हैं। इसके लिए ग्राहक को अलग से किसी प्रकार की शुल...