आईआईटी में कर्मचारी फोरम चुनाव के नामांकन शुरू
वाराणसी, जुलाई 3 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में समूह 'ब' और 'ग' के गैरशिक्षण कर्मचारियों के फोरम की अंतरिम कार्यकारिणी समिति की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यकारिणी पदों के लिए गुरुवार से शुरू नामांकन सात जुलाई तक चलेंगे। नौ जुलाई को उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन, 10 जुलाई को नाम वापसी होगी। 17 जुलाई को मतदान और इसी रात परिणाम की घोषणा होगी। गुरुवार को कुलसचिव कार्यालय (सामान्य प्रशासन) की तरफ से चुनाव प्रक्रिया की अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार चुनाव लड़ने के लिए केवल संस्थान के नियमित समूह 'ब' और 'ग' के कर्मचारी ही पात्र होंगे। अभ्यर्थी का परिवीक्षा काल पूर्ण होना, संस्थान में न्यूनतम तीन वर्ष की नियमित सेवा पूरी करना और नामांकन की अंतिम तिथि के अनुसार कम-से-कम तीन वर्ष की शेष सेवा होना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- आईआईटी ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.