धनबाद, फरवरी 6 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता आईआईटी आईएसएम धनबाद में शुक्रवार को इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट इंटरैक्शन (आईआईआई) का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से उद्योग जगत, विज्ञान और शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल होंगे। कार्यक्रम की खास बात यह होगी कि इस दौरान संस्थान की हाईटेक लैब्स आमलोगों के लिए खोली जाएंगी ताकि लोग चल रहे रिसर्च और प्रोजेक्ट्स को करीब से देख सकें। यह जानकारी गुरुवार को पत्रकार वार्ता में निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विज्ञान, तकनीक, नवाचार और राष्ट्रीय विकास को समर्पित एक बड़ा मंच होगा। आईआईटी धनबाद ने ग्रीन एनर्जी और क्रिटिकल मिनरल एक्सप्लोरेशन के क्षेत्र में अहम काम किया है, जिसे इस इवेंट में खासतौर पर दिखाया जाएगा। यह कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.