धनबाद, फरवरी 9 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता आईआईटी आईएसएम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की स्पेस ऑन व्हील्स मोबाइल अंतरिक्ष प्रदर्शनी रविवार की शाम संपन्न हुआ। 10 हजार से अधिक छात्रों और दो हजार से अधिक अभिभावकों ने इसका अवलोकन किया। इस दौरान बच्चों ने भारत की अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की उपलब्धियों को नजदीक से जाना। इस मोबाइल प्रदर्शनी में उपग्रह प्रणालियों, पृथ्वी अवलोकन, रिमोट सेंसिंग तकनीक, ग्रह मिशनों तथा इसरो की भावी अंतरिक्ष योजनाओं से संबंधित आकर्षक मॉडल, चित्र और विस्तृत जानकारियां प्रदर्शित की गईं। संवादात्मक प्रस्तुति ने विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और जिज्ञासा उत्पन्न की। समापन समारोह में छात्र, अभिभावक, शिक्षक समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। आईआईटी आईएसएम धनबाद ने इस आयोजन के लिए इसरो एवं राष्ट्रीय सुदू...