नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। आईआईटी दिल्ली 21 मार्च को हौज खास परिसर में स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 'अन्वेषण: इनोवेशन एंड एक्सप्लोरेशन अक्रॉस डिसिप्लिन्स' का आयोजन करेगा। इस पहल का उद्देश्य आईआईटी दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की योजना बना रहे छात्रों का मार्गदर्शन करना है। संस्थान के अनुसार 'अन्वेषण 2026' में विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों को आईआईटी दिल्ली परिसर का दौरा करने, संकाय सदस्यों और वर्तमान विद्यार्थियों से संवाद करने तथा विभिन्न शैक्षणिक और शोध अवसरों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 मार्च है। इच्छुक विद्यार्थी forms.gle/KVTZgTbJhShnfgVk7 पर पंजीकरण कर सकते हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.