आईआईटी मद्रास और आईआईटीएम से वायुसेना ने किया समझौता
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एसडीआई) ने आईआईटी मद्रास और आईआईटीएम प्रवर्तक टेक्नोलॉजी फाउंडेशन के साथ एक समझौता किया। इसके तहत विमान में इस्तेमाल होने वाली स्वदेशी डिजिटल संचार प्रणाली को संयुक्त रूप से तैयार और विकसित किया जाएगा।रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य संचार प्रणालियों के लिए दूसरे देशों से होने वाले आयात पर निर्भरता कम करना और भारतीय वायुसेना की कामकाज की क्षमता को बेहतर बनाना है। इसके साथ ही यह पहल आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी आगे बढ़ाएगी।इस समझौते पर वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के कमांडेंट एयर वाइस मार्शल सरबजीत सिंह और आईआईटीएम प्रवर्तक टेक्नोलॉजी फाउंडेशन के सीईओ एमजे शंकर रमन ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान आईआईटी मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि भी मौजूद र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.