नैनीताल, अप्रैल 10 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग के शोधार्थी डॉ. शुभम चौधरी का चयन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भुवनेश्वर में हुआ है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध परंपरा को नई मजबूती प्रदान करती है। डॉ. चौधरी ने प्रो. संतोष कुमार के निर्देशन में मेघालय के सुंड वैली क्षेत्र में पाए जाने वाले मैफिक एवं अल्ट्रामैफिक शैलों तथा उनसे संबंधित खनिजीकरण पर महत्वपूर्ण शोध कार्य किया है। जिसे भूविज्ञान के क्षेत्र में विशेष रूप से सराहा गया है। प्रो. कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि विभाग के अन्य शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। कुलपति प्रो. डीएस रावत सहित विश्वविद्यालय परिवार ने डॉ. शुभम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फोटो -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...