मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी बॉम्बे के ई-यंत्र की तरफ से आयोजित एल्सी स्प्रिंट रोबोटिक्टस प्रोग्राम में एमआईटी के छात्रों ने परचम लहराया है। प्रतियोगिता में एमआईटी की दो टीमों ने हिस्सा लिया था। एक टीम ने 11वां स्थान प्राप्त किया। टीम में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के निखिल राज और पीयूष गुप्ता तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग की कोमल कुमारी व शिवानी राज शामिल थीं। टीम को 7,500 रुपए नकद और प्रमाणपत्र दिये गए। इसके साथ ही आईआईटी में समर इंटर्नशिप में ग्रुप इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।दूसरी टीम ने प्रतियोगिता में 50वीं रैंक प्राप्त की। इस टीम में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के आदित्य आर्यन, सन्नी राज व सिमरन कुमारी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग की जिगि...