अंबेडकर नगर, मार्च 6 -- अम्बेडकरनगर। पुरु दुबे ने अपनी मेधा और मेहनत के दम पर यूपीएससी की परीक्षा पास करने से पहले एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। यूपीएससी 2025 की परीक्षा में 86वीं रैंक प्राप्त कर उन्होंने आईएएस बनने का गौरव हासिल किया है। इससे पहले भी वे अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए चर्चा में रह चुके हैं। पुरु दुबे ने प्रतिष्ठित आईआईटी बीएचयू से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और अपने बैच में टॉपर रहे। छात्र जीवन से ही वे पढ़ाई में अव्वल रहे और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आईएएस बनने की उनकी यह सफलता भी उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की। इससे पहले दो बार वे इंटरव्यू तक पहुंचे थे। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र...