वाराणसी, अगस्त 18 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुराचार के मामले में फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट में एयरटेल लिमिटेड के नोडल ऑफिसर कौशलेन्द्र त्रिपाठी की वीसी से गवाही हुई। आरोपी कुणाल पाण्डेय और सक्षम पटेल की तरफ से अधिवक्ता अजय सिंह और राजीव सिंह ने जिरह की। अगली सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तिथि नियत की है। कोर्ट में अभियोजन की ओर से एडीजीसी मनोज गुप्ता और अन्य आरोपी के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, संजीव चौबे और कुंदन सिंह थे। प्रकरण के अनुसार बीएचयू परिसर में दो नवंबर 2023 की रात आईआईटी की छात्रा के साथ तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। यह भी पढ़ें- बीएचयू के छात्र समेत दो हमले के आरोप से बरी पीड़िता ने तीनों के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। विवे...