वाराणसी, अप्रैल 22 -- वाराणसी। फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में मंगलवार को बीएचयू आईआईटी की छात्रा के साथ सामूहिक दुराचार के मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट में उपस्थित गवाह और विवेचक शिवकांत मिश्रा की ओर से वीआईपी ड्यूटी होने कारण कोई अन्य तिथि की गुहार लगाई गई थी। इस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 4 मई की तिथि नियत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...