वाराणसी, अगस्त 30 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुराचार के मामले में फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में शनिवार को सुनवाई हुई। आरोपियों के बयान दर्ज किये गए। कोर्ट ने सफाई साक्ष्य के लिए अगली सुनवाई पांच सितम्बर को नियत की है। पिछली तिथि पर अभियोजन ने प्रश्न तैयार कर उसकी प्रति आरोपियों को उतर देने के लिए उपलब्ध कराई थी। कोर्ट में तीनों आरोपियों के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, अजय सिंह, राजीव रंजन सिंह, कुंदन सिंह और संजीव चौबे उपस्थित थे। इस दौरान अभियोजन की ओर से एडीजीसी मनोज गुप्ता भी उपस्थित रहे। प्रकरण के अनुसार बीएचयू परिसर में दो नवंबर 2023 की रात में आईआईटी की छात्रा के साथ मोटरसाइकिल सवार तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने तीनों के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। वि...