नई दिल्ली, जुलाई 22 -- आईआईटी बीएचयू में 7 अगस्त से बीटेक और बीआर्क के नवप्रवेशी छात्रों की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। जेईई एडवांस्ड-2026 से चयनित बीटेक और बीआर्क प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए आईआईटी बीएचयू ने प्रोविजनल प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया है। छात्रों का ऑनलाइन प्रोफाइल पंजीकरण बुधवार को दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। आईआईटी से जारी प्रवेश कार्यक्रम के तहत 27 से 30 जुलाई तक छात्रों को हॉस्टल में रिपोर्टिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा। 30 जुलाई को चयनित छात्रों को आईआईटी बीएचयू में रिपोर्टिंग करनी होगी। सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक उनका फिजिकल रजिस्ट्रेशन आयोजित किया जाएगा। इसी दिन शाम पांच बजे तक ऑनलाइन प्रोफाइल पंजीकरण का आखिरी दिन होगा। साथ ही ओरिएंटेशन भी आयोजित किया जाएगा। 30 जुलाई से 5 अगस्त तक नवप्रवेशी छात्रों के ल...