वाराणसी, जून 13 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 10 दिवसीय योग शिविर की शुरुआत डीन ऑफ स्टूडेंट अफेसर (डीओएसए) प्रो. राजेश कुमार एवं स्पोर्ट्स काउंसलर डॉ. देवडीप भंटारी के उद्बोधन से हुई। इसके उपरांत योगगुरु कुश पांडेय ने शिविर में आये हुए 350 से अधिक शिविरार्थियों को सामूहिक रूप से योगाभ्यास करवाया। इसमें मुख्य रूप से संजय तिवारी, मनोज यादव, नवनीत अग्रवाल, रोहित सिंह, गौरव, डा. विमलेश सिंह,डा. रविशंकर पांडेय उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में शुरु हुआ योगाभ्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...