वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में शुक्रवार को टेक्नेक्स के 87वे संस्करण का शुभारंभ हुआ। स्वतंत्रता भवन सभागार में उद्घाटन समारोह में निदेशक प्रो अमित पात्रा ने छात्रों की तीन दिन के इस तकनीकी उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने और ज्ञान अर्जित करने की प्रेरणा दी। थिंक टॉक के पहले सत्र में फेरारी के सीईओ बैंडेटो वेन्या ने बताया कि यह 50वीं बार है जब वह काशी आ रहे हैं। यह शहर उन्हें बहुत पसंद है। उन्होंने कहा कि फेरारी कार के पहले इलेक्ट्रिक मॉडल का नाम 'फेरारी लूचे' रखा गया है। इसका अर्थ है रोशनी है और काशी का अर्थ भी रोशनी का शहर है। उन्होंने बातचीत के दौरान फेरारी कारों में इस्तेमाल की जा रही है तकनीकी के बारे में भी जानकारी दी। सत्र का संचालन ऑटो कार इंडिया पत्रिका के संपादक सर्जियस बरेटो ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...