वाराणसी, जुलाई 19 -- वाराणसी, संवाददाता। आईआईटी बीएचयू की छात्रा से गैंगरेप के मामले में शनिवार को फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की कोर्ट में सुनवाई हुई।

सुनवाई की प्रक्रिया एडीजीसी मनोज गुप्त ने सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने वाले सिटी कमांड सेंटर के सिपाही अनिल प्रजापति का बयान दर्ज कराया। आरोपी कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल के अधिवक्ता अजय सिंह और राजीव रंजन सिंह ने जिरह की। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 25 जुलाई की तारीख मुकर्रर की।

मामले की जानकारी अभियोजन के अन्य गवाह पेश करने का आवेदन कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। पिछली तारीख पर अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि बीएचयू कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना के फुटेज के प्रमाणपत्र को केस डायरी का अंग बनाया गया है। पत्रावली में यह मूल रूप में उपलब्ध है परंतु इसे...