आईआईटी बीएचयू के अमरजीत को प्रतिष्ठित यंग साइंटिस्ट अवार्ड, श्वेता को सेकंड बेस्ट पोस्टर पुरस्कार
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- आईआईटी बीएचयू के स्कूल ऑफ बायोकेमिकल इंजीनियरिंग के दो शोधार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हैबिट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किए हैं। अमरजीत यादव को यंग साइंटिस्ट अवार्ड जबकि श्वेता कुमारी को सेकंड बेस्ट पोस्टर अवार्ड दिया गया। अमरजीत को यह सम्मान 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन हेल्थ ऐंड एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी में प्रदान किया गया। अमरजीत का शोध एआई, मशीन लर्निंग, कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी, स्ट्रक्चरल बायोइन्फॉर्मेटिक्स और मॉलिक्यूलर सिमुलेशन जैसी आधुनिक तकनीकों पर आधारित है। इसी सम्मेलन में श्वेता कुमारी को 'इंटरडिसिप्लिनरी अप्रोचेज इन हेल्थ, फूड, एग्रीकल्चर ऐंड एनवायरनमेंट' श्रेणी में 'सेकंड बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.