वाराणसी, दिसम्बर 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में गुरुवार को बीएचयू आईआईटी की छात्रा से सामूहिक दुराचार के मामले में सुनवाई हुई। पीड़िता के साथ रहा साथी छात्र से आरोपी आनन्द चौहान के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने जिरह की। कोर्ट ने जिरह जारी रखते हुए अगली सुनवाई के लिए 6 दिसंबर की तिथि नियत की है। मामले में दो आरोपियों कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल की ओर से जिरह पहले पूर्ण कर ली है। इस दौरान कोर्ट में अभियोजन के तरफ से एडीजीसी मनोज गुप्ता उपस्थित थे। बीएचयू परिसर में 2 नवंबर 2023 की रात आईआईटी की छात्रा के साथ बाइक सवार तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने लंका थाना में केस दर्ज कराया था। विवेचना में कुणाल पांडेय, आनंद चौहान उर्फ अभिषेक और सक्षम पटेल का नाम आने पर उन्हें आरोपी बनाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.