वाराणसी, सितम्बर 1 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी बीएचयू का 15वां दीक्षांत समारोह इस वर्ष 31 अक्टूबर को आयोजित होगा। सोमवार को आईआईटी ने दीक्षांत समारोह की आधिकारिक तिथि की घोषणा कर दी। इस वर्ष के शैक्षणिक कैलेंडर में दीक्षांत तिथि छह नवंबर रखी गई थी। इसे संशोधित कर 31 अक्टूबर कर दिया गया है। दीक्षांत तिथि की घोषणा के बाद आईआईटी स्नातक, स्नातकोत्तर, आईडीडी और पीएचडी के छात्रों की सूची को अंतिम रूप देने में लग गया है। इसके साथ ही मेडल और पुरस्कार विजेताओं की सूची भी तैयार की जा रही है। इस साल 1700 से ज्यादा मेधावी छात्र-छात्राएं आईआईटी से अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे। इनमें बीटेक के लगभग एक हजार स्नातक शामिल होंगे। इनके अलावा आईडीडी, एमटेक-एम फार्मा, एमएएसी और पीएचडी के छात्र शामिल होंगे। समारोह के मुख्य अतिथि के नाम से भी अभी पर्दा उठना ब...