वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले की सुनवाई सोमवार को एक अधिवक्ता के निधन के शोक में नहीं हो सकी। फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत ने अगली तारीख 7 मई नियत की है। कोर्ट में मामले के दूसरे विवेचक शिवकांत मिश्रा की गवाही होनी थी। अभियोजन की तरफ से एडीजीसी मनोज गुप्ता और बचाव पक्ष के तरफ से अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, अजय सिंह, कुंदन सिंह, संजीव चौबे मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...