धनबाद, अप्रैल 16 -- वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने, कॉन्सेप्ट क्लियर करने और छात्रों में एनालिटिकल स्किल्स विकसित करने के उद्देश्य से आईआईटी धनबाद के प्रोफेसरों ने बुधवार को डीपीएलएमए हाईस्कूल, नावागढ़ के छात्र-छात्राओं को पढ़ाया। एसटीईएम (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स) आउटरीच प्रोग्राम के तहत विभिन्न प्रशिक्षण दिए गए। छात्रों को बैलून ब्लो-अप, कैंडल वॉटर राइजिंग, टरमरिक इंडिकेटर, डेंसिटी लेयरिंग (लिक्विड स्टैक), लाइट रिफ्रैक्शन और लावा लैंप समेत हैंड्स ऑन एक्सपेरिमेंट्स को आसान और रोचक तरीके से समझाया। आईआईटी धनबाद की प्रो. रश्मि सिंह और प्रो. नीलाद्रि दास के नेतृत्व में कक्षा 10, 11 और 12वीं के 300 छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया। यह पहल बीसीसीएल के साथ सीएसआर के तहत चल रहे अभियान का हिस्सा है। यह भी पढ़ें- डीपीएलएमए प्लस टू उवि म...