नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- सरकारी कंपनी में अप्रेंटिस करने का मौका तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। NLC इंडिया लिमिटेड ने अप्रेंटिस के कुल 1067 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत आईटीआई अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर 9 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।1067 पदों पर होगी भर्ती NLC इंडिया लिमिटेड की इस भर्ती में आईटीआई अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस की श्रेणियां शामिल हैं। अलग-अलग ट्रेड और विषयों के अनुसार पदों की संख्या निर्धारित की गई है।आईटीआई ट्रेड के अनुसार पदों का विवरणट्रेड का नाम- पदों का संख्या फिटर - 125 टर्नर - 45 मैकेनिक (...