हापुड़, अप्रैल 27 -- हापुड़ इंद्रप्रस्थ शैक्षिक संस्थान के आईटीआई पाठ्यक्रम में मिंडा कार्पोरेशन लिमिटेड नोएडा कंपनी द्वारा रोजगार नियुक्ति के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।प्रबंध समिति के पदाधिकारी डॉ.विकास अग्रवाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं के मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है कि संस्थान में विभिन्न कंपनियां आकर प्लेंसमेंट करती है। पदाधिकारी दीपक बाबू ने साक्षात्कार में चयनित छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह एक शुरूआत है और भविष्य में आप और भी ऊंचे लक्ष्य को हासिल करेंगे। पदाधिकारी डॉ विपिन गुप्ता ने कहा कि यह सफलता आपकी क्षमता का परिचायक है और आपके सपनों की दिशा में पहला कदम है। प्रो.जगवीर सिंह, डॉ.संजीव भारद्वाज, अभिषेक विमल, अनुज शर्मा, देवेश शर्मा का सहयोग रहा।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.