वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी। आईटी बीएचयू को 29 जून 2012 को आईआईटी का दर्जा मिला था। आईआईटी बनने के 14वीं वर्षगांठ पर आईआईटी बीएचयू पहली बार अपना संस्थान दिवस 'उत्थान' के रूप में मनाएगा। यह कार्यक्रम संस्थागत परिवर्तन, शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार, उद्यमिता, अनुसंधान उपलब्धियों और सामाजिक प्रभाव के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। गुरुवार को आईआईटी के डीन अनुसंधान एवं विकास प्रो. राजेश कुमार, एसोसिएट डीन प्रो. आभा मिश्रा और प्रो. प्रदीप पाइक, उप कुलसचिव डॉ. देवेंद्र कुमार और स्वाति बिस्वास ने कार्यक्रमों की सिलसिलेवार जानकारी दी। बताया कि स्वतंत्रता भवन सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में 12 विशिष्ट पूर्व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- डीप-टेक स्टार्टअप्स के लिए 26 तक करें आवेदन 45 वर्ष से कम आयु के पुराछात्रों को यंग एल...