पटना, मई 9 -- आईआईटी पटना में पूर्ववर्ती छात्र की आकस्मिक मौत हो गई। हैदराबाद निवासी सादसिवुनी हर्षित पटनायक की शुक्रवार देर रात हॉस्टल के पास आकस्मिक मौत हो गई। हर्षित ने आईआईटी पटना से तीन वर्ष की पढ़ाई पूरी की थी। वर्तमान में दोहरी डिग्री कार्यक्रम के तहत आईआईएम बॉम्बे में अध्ययनरत था। वह अपने सहपाठियों की विदाई समारोह में शामिल होने के लिए आईआईटी पटना आए हुआ था। इस घटना के बाद संस्थान प्रबंधन स्तब्ध और अत्यंत दुःखी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। उनके माता-पिता को सूचित कर दिया गया है। वे पटना के लिए रवाना हो चुके हैं। संस्थान की ओर से सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। संस्थान में उसकी मौत पर शोक सभा आयोजित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...