आईआईटी ने फ्लोटिंग सोलर के विस्तार का सुझाया रोडमैप
रुडकी, सितम्बर 3 -- रुड़की, संवाददाता। भारत के स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण और वर्ष 2070 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन (नेट जीरो) के लक्ष्य को गति देने के लिए आईआईटी रुड़की ने फ्लोटिंग सौर फोटोवोल्टिक (एफएसपीवी) प्रणालियों के विस्तार पर रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट में देश में फ्लोटिंग सौर परियोजनाओं के तेज विकास के लिए नीतिगत, नियामकीय और वित्तीय सुझाव दिए गए हैं। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव संतोष कुमार सारंगी ने रिपोर्ट का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह तकनीक बड़े पैमाने पर नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ाने और सीमित जल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.