धनबाद, जुलाई 24 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी आईएसएम धनबाद से संबद्ध इनक्यूबेशन सेंटर सीआईआईई आईआईटी (आईएसएम) धनबाद फाउंडेशन ने दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची के साथ एक एमओयू किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य स्कूली शिक्षा में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित (एसटीईएम), रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और वर्चुअल रियलिटी (वीआर) जैसी नई तकनीकों को बढ़ावा देना है। यह एमओयू तीन वर्षों तक प्रभावी रहेगा और दोनों पक्षों की आपसी सहमति से इसकी अवधि आगे भी बढ़ाई जा सकेगी। आईआईटी के डीन प्रो. आलोक कुमार दास ने कहा कि यह साझेदारी विद्यार्थियों और शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव देने के साथ उनकी नवाचार क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह भी पढ़ें- डीपीएस और आईआईटी आईएसएम धनबाद में एमओयू

हिंदी हिन्दु...