लखीमपुरखीरी, जुलाई 23 -- गोला गोकर्णनाथ। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र अभिनव वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर आईआईटी धनबाद में प्रवेश प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में एमटेक पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। उन्होंने गेट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय 98वीं रैंक हासिल की है। प्रधानाचार्य राजकुमार कन्नौजिया ने बताया कि अभिनव वर्मा इंटरमीडिएट वर्ष 2022 बैच के छात्र रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय से वस्त्र प्रौद्योगिकी की पढ़ाई पूरी करने के बाद गेट परीक्षा उत्तीर्ण की और अब आईआईटी धनबाद में प्रवेश प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि अभिनव के पिता राम कुमार वर्मा पेशे से किसान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...