आईआईटी धनबाद में शपथ और योग सत्र
धनबाद, जून 25 -- धनबाद। अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग और अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर आईआईटी में बुधवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम, विशेष योग और वेलनेस सत्र का आयोजन किया गया। संस्थान में छात्रावासों और कैंपस के अन्य प्रमुख स्थानों पर क्यूआर कोड युक्त पोस्टर लगाए गए, जिनके माध्यम से छात्र, शिक्षक और कर्मी नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प ले रहे हैं। प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली। नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की बात कही। योग व वेलनेस के माध्यम से नशे की लत के उन्मूलन विषय पर विशेष योग सत्र आयोजित किया गया। विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। यह भी पढ़ें- विनोदिनी पार्क में सैकड़ो विद्यार्थियों ने मिलकर बनाया मानव श्रृंखला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.