धनबाद, दिसम्बर 11 -- धनबाद आईआईटी आईएसएम धनबाद में संस्थान के 100 साल की यात्रा को अलग अंदाज में मनाया गया। संस्थान में शताब्दी दौड़ का आयोजन हुआ। दौड़ में पूर्ववर्ती छात्र, शिक्षक, विद्यार्थी, कर्मचारी और शहरवासी शामिल हुए। शताब्दी दौड़ को पद्मश्री सम्मानित तीरंदाज पूनम महतो, अर्जुन अवॉर्ड विजेता तीरंदाज लाईशराम बॉम्बायला देवी और अर्जुन अवॉर्ड विजेता पर्वतारोही देबाशीष बिस्वास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा मौजूद थे। विजेताओं को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...