धनबाद, अप्रैल 18 -- धनबाद। आईआईटी आईएसएम धनबाद में शनिवार को थिंक इंडिया के तत्वावधान में योग सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा दैनिक जीवन में संतुलन स्थापित करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। योग का आयोजन संस्थान के जैसपर एवं रोजलिन छात्रावास में क्रमशः छात्र एवं छात्राओं के लिए किया गया। मौके पर जैसपर हॉस्टल के वॉर्डन प्रो. शशांक बंसल, थिंक इंडिया के फैकल्टी इंचार्ज प्रो. अंकुश गालव, स्पोर्ट्स ऑफिसर अनीता कुमारी, थिंक इंडिया झारखंड के प्रांत संयोजक रितेश रंजन, माइनिंग विभाग के डॉ. सुनील कुमार, योग विशेषज्ञ अजय कुमार, मोमिता मलाश, दीपक, शुभम, तुषार, रितेश, रवि एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.