धनबाद, अप्रैल 5 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद में शिक्षा मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना आईइन्वेंटिव 2026 का आयोजन छह व सात अप्रैल को होगा। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) मेला है, जो देश की शोध क्षमताओं को वैश्विक मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कर्यक्रम में हाई लेवल राउंड टेबल डिस्कशन आयोजित होगा। इसमें देश के 15 आईआईटी के निदेशक, सात एनआईटी निदेशक समेत अन्य तकनीकी संस्थानों के प्रमुख शामिल होंगे। उनकी सहमति मिल गई है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में जुआरी इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक अथर साहब, रिन्यू फाउंडेशन की सह संस्थापक वैशाली निगम सिन्हा और टाटा स्टील के उपाध्यक्ष संदीप कुमार शामिल होंगे। निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने शनिवार को पत्रका...