धनबाद, सितम्बर 25 -- धनबाद। सतर्कता जागरूकता अभियान क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत आईआईटी धनबाद में जेम के नए फीचर्स एवं कार्यप्रणालियों पर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में संस्थान के सभी कर्मचारियों ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। प्रशिक्षक दादी यशवंत जगन्नाध ने जेम पोर्टल की नवीन सुविधाओं, प्रक्रियाओं एवं सरकारी खरीद से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। मौके पर संस्थान के मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो. चंदन गुड़िया तथा सतर्कता अधिकारी धीरज कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- खरीद प्रक्रिया में नियमावलियों का करें अनुपालन -एन फ्रैंकलिन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...