धनबाद, सितम्बर 25 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद के शोधकर्ताओं ने डैम बनाने में इस्तेमाल होने वाली मिट्टी यानी क्ले का एक नया विकल्प तैयार किया है। इसके लिए रिसर्च टीम को इंडियन पेटेंट मिला है। पेटेंट 20 वर्षों के लिए दिया गया है। शोधकर्ताओं ने क्ले, फ्लाईऐश और लाइम को मिलाकर एक नया मिश्रण तैयार किया है। इसे अर्थन डैम के उस हिस्से में इस्तेमाल किया जा सकता है, जहां से पानी के रिसाव को रोकने का काम होता है। इस तकनीक से डैम में पानी का रिसाव कम करने, मजबूती बढ़ाने और डैम को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है। जहां क्ले नहीं मिलता, वहां होगा फायदा यह भी पढ़ें- Dhanbad News: आईआईटी धनबाद के शोध से नेचुरल क्ले पर निर्भरता होगी कमइस तकनीक का लाभ इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा उन इलाकों में हो सकता है, जहां डैम बनाने के लिए अच्छी क्ले आसानी से उ...