धनबाद, अगस्त 6 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी के शोधकर्ताओं ने बेहद छोटा वियरेबल (शरीर पर पहना जाने वाला) एंटीना विकसित किया है। यह भविष्य में स्वास्थ्य निगरानी उपकरण, स्मार्ट वॉच समेत अन्य स्मार्ट वियरेबल डिवाइस में तेज और बेहतर वायरलेस संचार उपलब्ध कराने में मदद करेगा। एंटीना शरीर पर पहने जाने वाले मेडिकल सेंसर, फिटनेस ट्रैकर और अन्य स्मार्ट उपकरणों के बीच बेहतर वायरलेस संपर्क स्थापित करने में मदद करेगा।

एंटीना की विशेषताएँ एक और खासियत यह है कि इसका स्पेसिफिक एब्जॉर्प्शन रेट काफी कम है यानी यह मानव शरीर द्वारा बहुत कम मात्रा में विद्युत-चुंबकीय ऊर्जा अवशोषित होने देता है, जिससे लंबे समय तक उपयोग के दौरान यह अधिक सुरक्षित माना जाता है। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के प्रो रवि कुमार गंगवार और शोधार्थी निभाष कुमार साहू के शोध में ...