धनबाद, अक्टूबर 23 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद के 1991 बैच के पूर्ववर्ती छात्र और पेट्रोलियम इंजीनियरिंग स्नातक सुनील कुमार ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) के चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। उनकी नियुक्ति को कंपनी के इतिहास में अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि पहली बार किसी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को सीधे चेयरमैन के पद तक पहुंचाया गया है। वर्तमान में सुनील कुमार ओएनजीसी के मेहसाणा एसेट में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और एसेट मैनेजर के तौर पर काम कर रहे हैं। उनकी उपलब्धि पर आईआईटी धनबाद के पूर्व छात्रों में भी खुशी का माहौल है। पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में स्नातक सुनील ने मार्केटिंग और फाइनेंस में विशेषज्ञता के साथ बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है। यह भी पढ़ें- सुनील कुमार होंगे ओएनजीसी के नए चेयरमैनओएनजीसी में तीन दशक से अधिक का सफर उन्...