धनबाद, जुलाई 1 -- आईआईटी धनबाद के उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार को मंगलवार को विदाई दी गई। प्रो. धीरज लगभग चार वर्ष तक इस पद पर रहे। वहीं नए उपनिदेशक प्रो. शरत कुमार दास का स्वागत किया गया। प्रो. शरत बुधवार को उपनिदेशक का पदभार ग्रहण करेंगे। विदाई समारोह में निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने प्रो. धीरज कुमार के उपनिदेशक के रूप में दी गई सेवाओं को याद किया। उन्होंने कहा कि प्रो. धीरज ने संस्थान में शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, नवाचार तथा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समर्पण, नेतृत्व क्षमता और कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।प्रो. यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त तकनीकी सहायक को दी गई विदाई धीरज ने कहा कि आईआईटी धनबाद में उपनिदेशक के रूप में कार्य करना उनके लिए गौरव और सीख से भरा अनुभव ...