आईआईटी धनबाद के छात्रों को क्विज में मिला ऑल इंडिया पहला स्थान
धनबाद, अक्टूबर 5 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी आईएसएम धनबाद के छात्रों ने कोयंबटूर में फ्लुइड पावर सोसाइटी ऑफ इंडिया (एफपीएसई) आयोजित नेशनल लेवल क्विज कंपीटीशन में परचम लहरा दिया है। छात्रों को पहला स्थान मिला है। टीम में शामिल विधान सिंह वैश्य और अक्षिता नागवंशी को पुरस्कार स्वरूप 50 हजार रुपए, विजेता ट्रॉफी व सर्टिफिकेट मिला है। छात्रों ने सफलता का श्रेय अपने मेंटर प्रो. अजीत कुमार को दिया। प्रो. अजीत कुमार ने बताया कि यह क्विज फ्लुइड पावर टेक्नोलॉजी पर आधारित था। देशभर से आए प्रतिभागियों के मुकाबले आईआईटी धनबाद के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। मेंटर के तौर पर मेरे लिए छात्रों की यह उपलब्धि वाकई बहुत खास और गर्व की बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.