धनबाद, जुलाई 25 -- धनबाद। आईआईटी धनबाद के मैनेजमेंट स्टडीज एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग की प्रो. रश्मि सिंह ने ऑस्ट्रिया के वियना विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में संस्थान का प्रतिनिधित्व किया। दुनिया के प्रतिष्ठित शोध सम्मेलनों में शामिल इस आयोजन का विषय डिसीजन सपोर्ट फॉर ए सस्टेनेबल वर्ल्ड था, जिसमें ऑपरेशनल रिसर्च, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एनालिटिक्स और डिसीजन साइंसेज के क्षेत्र में नवीन शोधों पर चर्चा हुई। सम्मेलन में प्रो. रश्मि सिंह ने साइबर वॉर्स एंड बजट्स: ए गेम थ्योरी गाइड टू स्मार्टर सिक्योरिटी स्पेंडिंग विषय पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। यह शोध अनिश्चित डिजिटल परिवेश में साइबर सुरक्षा निवेश, साइबर रेजिलिएंस और रणनीतिक निर्णय लेने से जुड़ा है। यह भी पढ़ें- शोधकर्ताओं ने शोध पत्र प्रस्तुत किए उन्होंने कहा कि...