वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी बीएचयू और हाउसिंग ऐंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लि.(हडको) के बीच शहरी स्थानीय निकायों की क्षमता निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन पर गुरुवार को हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत आईआईटी देशभर के शहरी स्थानीय निकायों की क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण और शोध गतिविधियों में मदद करेगा। यह सहयोग हडको की अर्बन इन्वेस्ट विंडो पहल के अंतर्गत स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य शहरी स्थानीय निकायों की क्षमता को मजबूत करना है। इसमें शहरी अवसंरचना एवं सतत शहरी विकास से संबंधित क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम, अनुसंधान सहयोग और ज्ञान-साझाकरण गतिविधियां आयोजित होंगी। इस साझेदारी से आईआईटी अपनी शैक्षणिक एवं अनुसंधान विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए देशभर के शहरी स्थानीय निकायों और नगर निगमों के क्षमता निर्माण, नीति अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.